स्किन को डिटॉक्स करने के लिए घर में बनाएं चॉकलेट स्क्रब

चॉकलेट खाना सभी लोगों को पसंद होता है. खासकर महिलाओं को चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है. चॉकलेट त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को डिटॉक्स करने के साथ-साथ डेड स्किन की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं. आज हम आपको चॉकलेट स्क्रब और फेस पैक बनाना बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. 

 

1- चॉकलेट स्क्रब बनाने के लिए दो चम्मच चॉकलेट पाउडर में एक चम्मच चीनी और थोड़ा सा पानी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. अब दो-तीन मिनट तक हलके हाथों से अपने चेहरे को स्क्रब करें. बाद में साफ पानी से अपने चेहरे को धोएं. चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को डिटॉक्स करके स्मूथ बनाते हैं. 

 

2- चॉकलेट फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच चॉकलेट पाउडर में एक चम्मच शहद और दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें. यह फेस पैक डेड स्किन को साफ करके स्किन सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है.

Back to top button