स्किन की सभी समस्याओं को दूर करता है यह फेस पैक

अगर किसी लड़की की स्किन ऑइली हो तो उसे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. स्किन ऑइली होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं. ऑइली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए लड़कियां बहुत सारे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, पर कोई फायदा नहीं होता है. क्या आपको पता है की मक्के का आटा ऑइली स्किन के साथ-साथ स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है. मक्के के आटे में सोखने  के गुण मौजूद होते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल मुलायम और ऑयल फ्री हो जाता है. कई लोग मक्के के आटे को फेस पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. मक्के के आटे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा में कोलेजन बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा में कसाव लाता है. स्किन की सभी समस्याओं को दूर करता है यह फेस पैकस्किन की सभी समस्याओं को दूर करता है यह फेस पैक

1- स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए एक चम्मच मक्के के आटे में एक चम्मच दही और एक चम्मच कच्चा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. अब हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें. 5 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं. अब अपने चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं. 

2- सन बर्न की समस्या को दूर करने के लिए कॉर्न स्टार्च में दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धोएं. इस फेस पैक को लगाने से आपको सनबर्न के साथ साथ टैनिंग  की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा. 

3- ब्लैक हेड्स की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच कॉर्न स्टार्च में एक चम्मच विनेगर मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाएं. अब पुराने टूथब्रश से अपनी त्वचा को हल्के हल्के हाथों से स्क्रब करें. 10 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. 

4- त्वचा में निखार लाने के लिए कॉर्नस्टार्च में एक चम्मच दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें.

Back to top button