डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, जानिए कीमत

सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 और एस8+ के बाद अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है।सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

बता दें कि गैलेक्सी नोट 8 कंपनी के नोट सीरीज का पहला फोन है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, मैपल गोल्ड, ऑर्चिड ग्रे और डीप सी ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के भारत में लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो कि गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी की ओर से कहा गया कि इस फोन का डिस्प्ले डिफॉल्ट रूप से फुल एचडी रिजॉल्यूशन पर काम करेगा।

वीडियो: चलती बस में युवती के साथ 6 युवकों ने किया ये शर्मनाक काम, youtube पर

फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर लगा है, हालांकि भारत में यह फोन में एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। फोन में 6 जीबी रैम है और यह 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आता है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। फोन में आइरिस स्कैनर और फेस रिकॉग्निशन भी दिया गया है।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट में 7.1.1 नूगट है और फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में शुरुआती कीमत $930 यानी करीब 59,500 रुपये होगी।

Back to top button