सैमसंग का नया साल होगा धमाकेदार, 3 गैलेक्सी ‘एम’ फोन होंगे पेश

सैमसंग इंडिया नए साल यानी कि 2019 का स्वागत धमाकेदार तरीके से करने के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि जनवरी 2019 में नई गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज के तीन स्मार्टफोन कंपनी लांच करेगी. बता दें कि मोबाइल उद्योग के विश्वस्त सूत्रों ने हाल ही में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में लांच के साथ ही ‘एम’ सीरीज वैश्विक रूप से पदार्पण कर रही है. खास बात यह होगी कि इन्हे अब कब पेश किया जाएगा. 
प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दुनिया की पहली नई स्मार्टफोन सीरीज’ इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर के साथ लांच हो रही है. खस बात यह है कि ‘एम’ सीरीज के अंतर्गत तीन डिवाइस ‘एम10’, ‘एम20’ और ‘एम30’ को क्रॉस-प्लेटफॉर्म प्रोसेसर बेंचमार्क ‘गीकबेंच’ पर पाया गया था. बात दें कि सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज सैमसंग के पहले ट्रिपल और क्वैड (चार) रियर कैमरे वाली डिवाइस ‘ए7’ और ‘ए9’ के बाद आई है.
तक बाजार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सैमसंग की प्रमुख डिवाइस गैलेक्सी ‘एस9’, ‘एस9 प्लस’ और गैलेक्सी ‘नोट9’ साल 2018 में बेस्टसेलर बन गई थीं वहीं मध्यम रेंज की कीमतों में ‘जे’ सीरीज का कब्जा फिलहाल जस का टॉस था. वहीं अब ‘सैमसंग इंडिया’ देश में अपनी स्थिति कायम रखने के लिए 2019 की शुरुआत में अन्य आकर्षक उत्पाद भी लांच करने के लिए तैयार में लगी हुई है.





