कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा: ‘मेरा बस चलता तो बुरहान वानी जिंदा होता’

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज ने कश्मीर के त्राल में मारे गए आतंकी बुरहान वानी के बारे कहा है कि ‘मेरे बस में होता तो बुरहान वानी को जिंदा रखता और उससे बातें करता.’ आपको बात दें कि आतंकी संगठन हिजबुल का कमांडर बुरहान वानी एक साल पहले जम्मू कश्मीर के त्राल एनकाउंटर में मारा गया था. 8 जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों ने बुरहान वानी को मार गिराया था. इसके बाद से घाटी में कई महीनों से हिंसा जारी है.सैफुद्दीन सोज

कौन है सैफुद्दीन सोज ?

सैफुद्दीन साल 1983 में नेशनल कॉन्फ्रेंस से बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर आए थे. इसके बाद साल 1990 में वह राज्यसभा में पहुंचे. साल 1997-98 में वह इंद्र गुजराल सरकार में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री बने. इसके बाद साल 1998-99 में देवेगौगड़ा सरकार में भी मंत्री रहे. साल 1999 में अटल बिहारी सरकार के खिलाफ वोट देने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था. साल 2003 में वह कांग्रेस में शामिल हुए और राज्यसभा पहुंचे. साल 2006 से 2009 तक वह मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री रहे.

Back to top button