सेहत से भरे टेस्‍टी ओट्स दही बड़े

भारतीय स्‍नैक, खासतौर पर दही बडे़ तो हर किसी को पसंद आते हैं। आप इन्‍हें मीठा या नमकीन बना सकती हैं। आज हम आपको सेहब से भरे ओट्स दही बड़े बनाना सिखाएंगे जो ठीक उड़द दाल वाले दही बड़े की ही तरह बनाए जाते हैं।
क्‍या आप जानती हैं कि ओट्स में कितना ज्‍यादा फाइबर होता है? ना सिर्फ फाइबर बल्‍कि इसमें आयरन और प्रोटीन की भी मात्रा काफी अधिक होती है। ओट्स दही बडे़ खाने में काफी टेस्‍टी लगते हैं। इन्‍हें बच्‍चे और बूढ़े हर कोई पसंद करेंगे। तो लेट मत कीजिये और बनाना सीखिये ओट्स दही बड़े…
oats-dahi-vada-08-1470636884
सामग्री-  2 कप ओट्स  पानी दही नमक लाल मिर्च पाउडर 1/2 कप उड़द की दाल हरी मिर्च करी पत्ते नारियल के टुकड़े चना दाल तेल मिर्च पाउडर 1/2 कप मूंग की दाल खजूर और इमली की चटनी हरी चटनी

विधि-  सबसे पहले उड़द की दाल और मूंग की दाल को रातभर के लिये पानी में भिगो दें। दूसरे दिन इसमें थोड़ा सा पानी मिला कर गाढ़ा पेस्‍ट तैयार करें।  ओट्स को पावडर बना लें और इसे मूंग दाल की पेस्‍ट में मिक्‍स कर दें।  फिर इसमें महीन कटे हुए नारियल के टुकड़े, करी पत्‍ते, हरी मिर्च और नमक मिलाए।  अब एक पैन में दो बूंद तेल गरम करें। उसमें उड़द दाल और चना दाल रोस्‍ट करें।  जब यह रोस्‍ट हो जाएं तब इन्‍हें मूंग दाल वाले पेस्‍ट में मिला दें।  अब इस पेस्‍ट से बडे़ बनाइये और गरम तेल वाली कढ़ाई में डीप फ्राई कीजिये।  तले हुए बड़ों को निकाल कर गरम पानी में 10 मिनट के लिये भिगो कर रखें।  तब तक दूसरी ओर आप दही और नमक को फेंट लें (शक्‍कर भी मिलाया जा सकता है।  बड़ों को पानी से निकाल कर दबाएं और उन्‍हें दही में मिलाएं। ऊपर से मीठी चटनी, लाल मिर्च पावडर डाल कर सर्व करें।

Back to top button