सेना में जाकर अपने पिता की शहादत का बदला लेना चाहता है बेटा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद सूबेदार शशि कुमार का परिवार शोक में डूबा है। शहीद सूबेदार शशि कुमार के बेटे अक्षय ने कहा कि मैं सेना में जाकर अपने पिता की शहादत का बदला लेना चाहता हूं।

सेना में जाकर अपने पिता की शहादत का बदला लेना चाहता है बेटा

मंगलवार को राजौरी के नौशहरा में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में घायल हुए सेना की 19 पंजाब यूनिट के सूबेदार शशि कुमार ने कमान अस्पताल ऊधमपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले थे।

Back to top button