सेंसेक्स 200 अंक फिसला, शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, निफ्टी 11,050 से नीचे

आज गुरुवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93.94 रुपये की गिरावट के साथ 37,387.18 पर खुला। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 37,222.63 अंकों तक गया।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब 25 अंकों की गिरावट के साथ 11,060.20 पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 11,038.75 अंकों तक गया। आज 10 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 217.63 अंकों की भारी गिरावट के साथ 37,263.49 पर कारोबार कर रहा था।
उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 10 बजे 31.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,054.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 36 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।





