सेंसेक्स 147 अंक फिसला, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार!

मुंबई। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147 अंक गिरकर 31661 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक की गिरावट के साथ 9915 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.04 फीसद की कमजोरी और स्मॉलकैप में 0.39 फीसद की बढ़त देखने को मिली है।

फार्मा शेयर्स में मुनाफावसूली

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंशियल सर्विस और मेटल को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर बंद हुए हैं। बैंक (0.17 फीसद), ऑटो (0.26 फीसद), एफएमसीजी (1.38 फीसद), आईटी (0.71 फीसद), फार्मा (1.63 फीसद) और रियल्टी (0.02 फीसद) में कमजोरी देखने को मिली है।

अभी अभी: कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार का चला हथौड़ा, बंद किये दो लाख तक बैंक खाते

आईटीसी टॉप लूजर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 19 हरे निशान में और 32 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस, हिंडाल्को, अल्ट्रा सीमेंट, गेल और येस बैंक के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट सनफार्मा, बॉश लिमिटेड, आईटीसी, ल्यूपिन और एक्सिस बैंक के शेयर्स में हुई है।

Back to top button