सुशांत की मौत में है दाऊद का हाथ, एक महीने में बदले 50 सिम कार्ड

नई दिल्ली. सुशांत
सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी लगातार उलझती ही जा रही है. सुशांत की मौत
से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो उनके मर्डर की ओर इशारा करते हैं. यही वजह है
कि सुशांत के फैंस इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसी बीच अब
एक्स रॉ ऑफिसर एन के सूद ने सुशांत की मौत को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए
हैं जो इस केस में एक नया मोड़ साबित हो सकते हैं. एन के सूद ने एक वीडियो
जारी करके सुशांत की मौत को प्री-प्लांड मर्डर बताया है. इसके साथ ही
उन्होंने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है कि सुशांत की मौत से अंडरवर्ल्ड का
कनेक्शन है.

एन के सूद का
कहना है कि सुशांत की हत्या में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है.
सुशांत की हत्या दाऊद की गैंग के लोगों ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से की
है और इसमें सुशांत के कुछ करीबियों ने उनका साथ दिया है. सुशांत के
करीबियों के बारे में भी एन के सूद ने कई खुलासे करते हुए कहा कि सुशांत के
नौकर, उनकी गर्लफ्रैंड रिया और उनके दोस्त संदीप सिंह को इस बारे में सब
कुछ पहले से ही पता था. 

एन के सूद ने
सुशांत के एक महीने में 50 सिम कार्ड बदलने के पीछे की वजह का भी खुलासा
किया. उन्होंने बताया- सुशांत को लगातार फोन पर धमकियां मिल रहीं थीं, यही
वजह है कि उन्होंने एक महीने में 50 सिम कार्ड बदले. इतना ही नहीं, सुशांत
इन धमकियों से इतना डर गए थे कि वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे. इसी
डर के कारण कई बार वो अपने घर की बजाए किसी सूनसान जगह पर जाकर अपनी गाड़ी
में सोया करते थे.

एन के सूद ने
सुशांत के दोस्त संदीप पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो सुशांत के
बारे में सब कुछ जानता था और वहीं करण जौहर और सलमान खान जैसी बॉलीवुड की
बड़ी हस्तियों को सुशांत की पूरी जानकारी देता था जिनसे ये जानकारी आगे
पहुंचाई जाती थी. सुशांत के सिम कार्ड के सभी नंबर संदीप ही उन तक पहुंचाता
था. रिया चक्रवर्ती के बारे में  एन के सूद ने कहा कि रिया को भी मुकेश
भट्ट ने सुशांत की होने वाली हत्या के बारे में पहले ही बता दिया था और
सुशांत के घर से चले जाने को कहा था.

Back to top button