सुल्तानपुर : जयसिंहपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जांच में महिला निकली कोराना पॉजिटिव

सुल्तानपुर। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जयसिंहपुर तहसील पहुंची। जहां उसने 86 लोगों की जांच की। जांच में एक महिला कोरोना पाॅजिटिव पायी गयी। इसके बाद एसडीएम ने तहसील परिसर के सेनेटाइजेशन कराने का आदेश दिया।

तहसील मीटिंग हॉल में गुरुवार को एसडीएम रामअवतार के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से अपराहन दो बजे तक स्वास्थ्य टीम के प्रभारी सीएससी अधीक्षक सुरेंद्र पटेल, डॉ. दिग्विजय सिंह, देवी प्रसाद तिवारी समेत चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य कैम्प लगाया। तहसील के 86 कर्मचारियों की एंटीजन कार्ड से कोरोना वायरस की जांच की। जिसमें एक महिला कोरोना पाॅजिटिव मिली। शेष 85 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट भेज दी गई। इस संबंध में उप जिला अधिकारी राम अवतार का कहना है कि तहसील के कर्मचारियों का सैम्पल कराया गया है जिससे कर्मचारियों में भी जागरूकता व सुरक्षा बनी रहे। मौजूद लोगों कका आवाहन किया कि तहसील प्रांगण में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति बिना मास्क, सेनीटाइजर व एक मीटर की दूरी बनाते हुए लॉक डाउन का पालन करें वरना  उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Back to top button