सुबह उठते ही मोबाइल चेक करने की है आदत तो हो जाएं सावधान

आजकल लोग कभी भी अकेले नहीं होते, चाहे वह मेट्रो में हो, बस में हो या घर में, हमेशा उनके साथ उनका फोन होता है. लोग जब भी खाली होते हैं वह हमेशा मोबाइल में कुछ न कुछ करते नजर आते हैं. कह सकते हैं कि वर्तमान में मोबाइल व्यक्ति का सबसे अच्छा मित्र बन गया है.

अक्सर लोगों को सुबह उठते ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम या मेल चेक करने की आदत होती है. हाल ही में सामने आए शोध में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शोध में सामने आया है कि सुबह उठते ही फोन की जांच करना आपके दिमाग पर असर डालता है.

सर्वेक्षण बताते हैं कि 46 से 61 प्रतिशत लोग बिस्तर से बाहर निकलने से पहले या सुबह जागने के पांच मिनट के भीतर अपने फोन को चेक करते हैं. आप दिन की शुरुआत में सबसे पहले फोन चेक करते हैं इससे आपका माइंड डिस्टर्ब हो सकता है. शायद आपको सुबह उठते ही ऐसी न्यूज सुनने को मिले जिसकी आपने अपेक्षा नहीं की हो, इससे आप तनाव में आ जाएं.

किसी इंसान का कोई मैसेज आपको सुबह उठते ही किसी तनाव की स्थिति में डाल सकता है. हाल ही में किए गए एक शोध के मुताबिक सुबह की शुरुआत मोबाइल से नहीं करनी चाहिए, इससे कई प्रकार की दिमागी परेशानी हो सकती है. ऐसा करने से स्ट्रेस और ऐंग्जाइटी लेवल बढ़ता है.

 

सुबह उठकर फोन की जांच करने के बजाय आपको अन्य गतिविधि पर विचार करना चाहिए. सुबह उठते ही सबसे पहले गर्म पानी पीना चाहिए ये सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. फोन को रात को सोने से पहले करें खुद दूर रखकर सोएं.

Back to top button