सुंदर रमन ने IPL के COO पद से दिया इस्तीफा, BCCI ने किया मंजूर

न93628-428666-sundar-raman-office-300x171ई दिल्ली: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) स्पॉट फिक्सिंग के मामले में सीओओ सुंदर रमन ने इस्तीफा दे दिया है। बीसीसीआई ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही लोढ़ा कमेटी ने सुंदर रमन की भूमिका पर सवाल उठाये थे। माना जा रहा है कि वह पांच नवंबर को अपने पद से अलविदा कह देंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन का सुंदर रमन ने बचाव किया था और यह भी कहा था कि वे चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिसियल टीम मेंबर नहीं हैं। हालांकि उनकी दलीलों को लोढ़ा समिति ने स्वीकार नहीं किया था। जिसके बाद से सुंदर रमन की भूमिका पर सवाल उठाये जा रहे थे। साथ ही उनके इस्तीफें की अटकलें भी तब से शुरू हो गई थी।  

सुंदर रमन की प्रतिभा को देखते हुए आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने उन्हें वर्ष 2008 में चीफ ऑपरेटिंग आफिसर (सीओओ) नियुक्त किया था। वर्ष 2010 के बाद से वे बीसीसीआई के काफी ताकतवर मेंबर बन गये थे। मदुरई में पैदा हुए रमन का लालन पालन त्रिची और चेन्नई शहरों में हुआ। उन्होंने कोयम्बटूर के पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से अप्लाइड साइंस में स्नातक किया। उन्होंने अपना करियर 1995 में मीडिया प्लानर के तौर पर शुरू किया।

 

Back to top button