सीवान के आनंदवर्द्धन टॉप 10 में, देश भर में सातवां स्थान

सीवान.यूपीएससी परीक्षा की टॉप-10 की लिस्ट में सीवान के लाल आनंदवर्द्धन ने सातवां स्थान हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया है। आनंदवर्द्धन दरौली थाना के पुनक बुजुर्ग गांव के विष्णु दयाल मल्ल के इकलौते पुत्र हैं। उन्हें चौथे प्रयास में सफलता मिली।

आनंदवर्द्धन की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। वह शुरू से पढ़ने में तेज थे। पिता वायुसेना में ऑफिसर के पद पर पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं। पिता विष्णु दयाल मल्ल ने बताया कि आनंद की शुरुआती पढ़ाई गांव से ही शुरू हुई थी।
ये भी पढ़े: टॉपर बाबू की ‘लल्लन टॉप’ आवाज में सुनिए, मेरा जीवन कोरा कागज…देखिए VIDEO
मां के त्याग और पिता के मार्गदर्शन से मिली सफलता
आनंद वर्द्धन ने बताया कि पिता के कुशल मार्गदर्शन और मां के त्याग का ही परिणाम है कि मुझे यूपीएससी की परीक्षा में देश में सातवां स्थान मिला है। पिता विष्णु दयाल मल्ल ने बताया कि आनंद की शुरुआती पढ़ाई गांव से ही शुरू हुई थी। दसवीं तक की पढ़ाई तक वह बहुत की कुशाग्र बुद्धि का था। मेरी पोस्टिंग दिल्ली हो जाने के बाद से उसने आगे की पढाई वहीं शुरू कर दी।
चौथे प्रयास में मिली सफलता, निजी कंपनी में कर रहे हैं जॉब
राणू ने बताया कि वह अभी दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं, तीन चार साल से लगे हुए थे। चौथे प्रयास में उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त करने से अति उत्साहित आनंद वर्द्धन उर्फ रानू ने कहा कि बुधवार की शाम करीब साढे सात बजे रिजल्ट आउट होने के बाद उन्होंने सबसे पहले सूचना भटिंडा में जॉब कर रहे अपने पापा और मम्मी को दी।