सीएम योगी का ट्वीट-प्रधानमंत्री मोदी को सभी राम भक्तों की ओर से राम-राम

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन कार्यक्रम में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राम भक्तों की ओर से ट्वीट कर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयं राखि कोसलपुर राजा।।’ श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्रीरामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले एक अन्य ट्वीट किया कि जासु बिरहं सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पांती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई जय श्री राम!





