सीएम आवास के बाहर आपस में भिड़े RJD और JDU के कार्यकर्ता

पटना.सीएम आवास के बाहर राजद और नीतीश-शरद समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस इस सूचना पर तत्काल सीएम आवास पहुंच गयी है। एसएसपी मनु महाराज स्वंय एक अणे मार्ग पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सीएम आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाला रही है।
सीएम आवास के बाहर आपस में भिड़े RJD और JDU के कार्यकर्ता

क्या है मामला…

 शनिवार को राजभवन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई।
– जदयू के बागी नेता शरद यादव, राजद समर्थक के साथ नीतीश गुट के जदयू के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 
– दिन के 12 बजे से दोनों गुट आपस में भिड़ गए, ये राजभवन गोलंबर के पास करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। 
– दोनों गुट के लोग पहले से ही लाठी-फट्‌ठा और बेल्ट से लैस थे।
-1, अणे मार्ग के बाहर खड़े शरद गुट के जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज भी किया। 
– युवकों का मुकाबला करने के लिए उस समय यातायात पुलिस के चार-पांच जवान मौजूद थे।
दो दर्जन मोटरसाइकिल पर सवार थे 50 लोग
– दो दर्जन मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग 50 शरद समर्थक नारेबाजी नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारा लगा रहे थे।
– शरद गुट के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर अपशब्दों की भी बौछार किया। 
– कुछ मोटरसाइकिल सवार सीएम आवास के बिल्कुल करीब पहुंचकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। 
-लगभग 15 मिनट तक हंगामा होते रहने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी अपने कुछ जवान के साथ यहां पर पहुंचे।

शरद ने कहा हमारे लोग नहीं थे

– इसी बीच हवाई अड्‌डे से शरद का काफिला भी राजेंद्र चौक होकर गुजरा। 
– मीडियाकर्मियों ने उनको रोक कर घटना के बारे में पूछा तो वे बोले-ये सब हमारे समर्थक नहीं हैं।
– सरकार हमें बदनाम करने के लिए खुद हमले करा रही है।

ये भी पढ़ें:- अभी अभी: फेल हुई कांग्रेस की राजनीती, बीजेपी में शामिल हुआ ये सबसे बड़ा नेता

प्रशासन की चूक

– मुख्यमंत्री आवास में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने के बावजूद पुलिस के जवानों की वहां तैनाती नहीं होने से वीवीआईपी की सुरक्षा के प्रति पुलिस की उदासीनता सामने आ गई।
– सवाल उठता है कि इस प्रतिबंधित क्षेत्र में हंगामा करने वाले कैसे आए? हंगामा करने वाले समर्थकों को पटना पुलिस ने पहले क्यों नहीं रोका?
-प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री आवास और राजभवन होकर शरद के काफिले को गुजरने की इजाजत देना भी सवाल खड़े करता है।

सीसीटीवी फुटेज देख कर होगी कार्रवाई : एसएसपी

एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि जो चूक हुई है उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखकर दोषियों पर होगी कार्रवाई। जिन लोगों की ड्यूटी थी उनकी चूक हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। यह देखा जा रहा है कि जिन पुलिस अफसरों की वहां तैनाती थी वे कहां पर थे?
Back to top button