सिर्फ 1 मिनट में जाने कब होगा आपका पैसा दोगुना-तिगुना

क्या है रूल 72- आपकी बचत के पैसे दोगुने कब होंगे इसकी गणना का एक आम नियम काफी प्रचलित है. ये रूल 72 है. फाइनेंस में इसका खूब इस्तेमाल होता है. रूल 72 के जरिए आप ये जान सकते हैं कि आपके निवेश के पैसे कितने समय में दोगुने हो जाएंगे. आइए इसका फॉर्मूला जानते हैं.
उदाहरण
मान लें आपने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के किसी स्कीम में निवेश किया है और यहां उस निवेश पर सालाना 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. ऐसे में आपको रूल 72 के तहत 72 में 7 से भाग देना होगा. 72/7= 10.28 साल, यानी इस स्कीम में आपके पैसे 10.28 साल में दोगुने होंगे.
कितने साल में तीन गुना होगा पैसा
रूल 114 – आप रूल 114 के जरिए जान सकते हैं कि आपका पैसा कितने साल में तीन गुना हो सकता है. इसके लिए आपको 114 में ब्याज दर से भाग देना होगा.
उदाहरण
यदि आपने जिस स्कीम में निवेश किया है. उसमें 8 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रहा है तो 114 को 8 से भाग देना होगा. 114/8= 14.25 साल, यानी इस स्कीम में आपका पैसा 14.28 साल में तीन गुना हो जाएगा।
कितने साल में चार गुना होगा पैसा
रूल 144- रूल 144 यह बताता है कि आपका पैसा कितने समय में चार गुना हो जाएगा.
उदाहरण
यदि आपने 8 फीसदी के सालाना ब्याज दर से निवेश किया है तो 18 सालों में आपका पैसा चार गुना हो जाएगा. 144/8= 18 साल





