सियाचिन में तापमान माइनस में पहुंच गया है, इसी बीच सेना के जवानों का एक वीडियो हो रहा है वायरल

दुनिया का सबसे ऊंचा और ठंडा रणक्षेत्र सियाचिन में माइनस 40 से माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भारतीय सैनिकों को रोजमर्रा के कामों और खाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। समुद्र तल से करीब 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन में खाने का सभी सामान जम जाता है। सेना के जवानों को हथौड़े से अंडे और बाकी खाने के सामानों को तोड़ने पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो में पहले तो तीन जवानों ने फलों के जूस के एक टेट्रा पैक (गत्ते के डिब्बे) को तोड़ते हुए देखा गया। एक जवान ने बताया कि जूस पीने के लिए पहले तो जवानों को उसे गर्म करना पड़ता है इसके बाद वह इसे पी पाते हैं। जवान ने आगे कहा कि खाने के लिए अंड़े भेजा जाता है। वह भी बुरी तरह से जम जाता है। इतनी ही नहीं आलू प्याज, टमाटर और बाकी खाने के समान तगक बुरी तरह से जम जाते है। एक दूसरे जवान ने बताया कि सियाचिन में जिंदगी बेहद मुश्किल है। उन्होंने बताया कि अंडे तोड़ने के लिए भी हथौड़े का इस्तेमाल करना पड़ता है। जवानों ने बताया कि सियाचिन में नौकरी करना आसान नहीं है।
भारतीय जवानों का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पहर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि यह वीडियो उन तथाकथित लिबरलों और ‘सिकुलरों’ को जरूर भेजें जो भारतीय सेना को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। एक अन्य ने ट्वीट किया कि हे भगवान यह कितना दुखद है।
हमारे बहादुर जवानों को सलाम। सियाचिन में इन जवानों के लिए जीवन कितना दुश्वार है, यह इस वीडियो से पता चलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सियाचिन में माइनस 40 डिग्री तापमान में भारतीय जवान मातृभूमि भारत की रक्षा कर रहे हैं। उन्हें सैल्यूट। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना कार्यभार संभालने के बाद सियाचिन जाकर भारतीय जवानों से मिले थे।





