सिपाही ने बंधक बनाकर पत्नी का किया रेप, पत्नी ने खोला ऐसा राज सुनकर रूह कॉप जाएगी…

मुरादाबाद में तैनात एक सिपाही ने बंधक बनाकर पत्नी से रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाये। महिला का गर्भपात करवा दिया। चार साल की बेटी से भी दरिंदगी की कोशिश की। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।

इज्जतनगर के बड़ी बिहार की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बदायूं के कोतवाली निवासी एक युवक ने खुद को मुरादाबाद में तैनात सिपाही बताकर मिलना शुरू किया। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाया और निकाह कर घर ले गया। पीड़िता ने बताया कि पति ने शादी के बाद से ही बड़ी बिहार स्थित एक मकान में उसे कैद कर लिया था। आरोप है कि पति ने गर्भ से होने के बाद भी जबरन संबंध बनाए, जिससे उसका गर्भपात हो गया है। इसके बाद से ही वह ब्लू फिल्म दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाता था। महिला की चार साल की बेटी बोल नहीं पाती है। आरोपी सिपाही ने बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर मारपीट कर दोबारा कमरे में बंद कर दिया।

15 नवंबर को पड़ोस के रहने वाले एक बच्चे ने दरवाजा खोलकर उसे बहार निकाला है। जिसके बाद से पति उसे ढूंढ़ रहा है। इस मामले में सहायता करने वालों को जान से मारने और बच्चे के अपहरण की धमकी दे रहा है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीड़िता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस को तत्काल प्रभाव से जांच कर आख्या भेजने को कहा है।

पहली पत्नी को जलाकर मारा

पीड़िता ने बताया कि पति ने अपनी पहली पत्नी को जलाकर मार दिया था। यह जानकारी उसकी पहली पत्नी से हुए बेटे ने उसे दी थी। उसने बताया कि दहेज कम मिलने के कारण उसे मौत के घाट उतारा गया था।

चार दिन पहले सिपाही ने दर्ज कराया पत्नी पर मुकदमा
चार दिन पहले सिपाही ने इज्जतनगर थाने में महिला के खिलाफ पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने, नगदी और जेवर हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

Back to top button