सावन में इन चीजों का दान माना जाता है सबसे ज्यादा शुभ, मिल सकता है भोलेनाथ का आशीर्वाद

सावन का महीना हिंदू चंद्र कैलेंडर का पांचवां महीना माना जाता है और इस दौरान भक्त जन पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करके उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं।

इस पूरे महीने का भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष महत्व होता है और सभी भक्तजन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं।

यह पवित्र महीना गहरी आध्यात्मिकता, रीति-रिवाजों और भक्ति की भावना से भरपूर होता है। इस साल सावन महीने का आरंभ 30 जुलाई से हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि एक साथ होगा। इस महीने किए जाने वाले कई धार्मिक कार्यों और उपायों में से दान-पुण्य को भी विशेष माना जाता है और कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका दान इस महीने बहुत फलदायी है। आइए यहां जानें उन चीजों के बारे में।

सावन में दान करने का महत्व क्या है?
सावन के महीने में दान-पुण्य को आत्मा को शुद्ध करने और अच्छे कर्म का फल पाने का एक अच्छा माध्यम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने जरूरतमंदों को दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है। भगवान शिव को ऐसे देवों के रूप में पूजा जाता है जिनकी कृपा दृष्टि तुरंत ही भक्तों पर पड़ती है और वो अत्यंत दयालु होने के कारण भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सावन में अन्न दान शुभ होता है
सावन के महीने में यदि आप जरूरतमंदों को अन्न का दान करते हैं तो यह एक अत्यंत शुभ काम माना जाता है। इस दौरान भूखों को खाना खिलाना सबसे अच्छा होता है और इससे शिव जी की कृपा भी बनी रहती है। सावन में मुख्य रूप से आप कुछ अनाज जैसे गेहूं, चावल और दालों का दान करें तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करें
सावन के दौरान वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है और यदि इस शुभ महीने में आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करना चाहते हैं तो चादर, पहनने के लिए वस्त्र और बर्तनों का दान कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप इस महीने पुरानी चीजों का दान करने से बचें।

सावन में धन का दान शुभ है
अगर आप सावन के महीने में जरूतमंदों को धन का दान करेंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस तरह के दान से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सामर्थ्य अनुसार पैसों का दान अवश्य करना चाहिए।

सावन में दूध और दही का दान करना
अगर आप सावन के महीने में किसी जरूतमंद व्यक्ति को दूध और दही का दान करें तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाने की प्रथा है और यदि आप इन चीजों को दान में भी देते हैं तो इसके अच्छे परिणाम हो सकते हैं।

अगर आप भी सावन में यहां बताई चीजों का दान करेंगे तो इसके फल आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रह सकता है।

Back to top button