वर्ल्ड कप 2019: साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, स्टेन चोट के कारण क्रिकेट के महाकुंभ से हुए बाहर

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के शुरुआती दो मैचों में करारी हार झेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है. उसके तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोट के कारण क्रिकेट के महाकुंभ से बाहर हो गए हैं. स्टेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में कंधे में चोट लग गई थी. वह विश्व कप के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे. दक्षिण अफ्रीकी टीम 5 जून को भारत के खिलाफ उतरेगी, लेकिन इससे पहले अफ्रीकी प्रशंसकों को बुरी खबर मिली है.
टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि स्टेन बुधवार को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए. स्टेन की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेयुरन हेनड्रिक्स को टीम में शामिल किया गया है. स्टेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका को लुंगी नगिदी की कमी भी खलेगी. वह भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 10 दिन तक बाहर रहेंगे.
वर्ल्ड कप 1992: जब इमरान खान ने पाकिस्तान को दिलाया पहली बार विश्व कप का खिताब जीता





