सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, लोगो को मिली राहत

पिछले दो दिनों से पेट्रोल की कीमतों में आ रही तेजी पर आज विराम लगा है और इसमें कटौती हुई है। वहीं दूसरी तरफ डीजल की कीमत भी कम हुई है। आज पेट्रोल के दाम जहां 6 पैसे कम हुए हैं वहीं डीजल की कीमत भी 6 पैसे कम हुई है।
इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.35 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.18 रुपए लीटर मिल रहा है। इंदौर की बात करें तो यहां पेट्रोल 78.63 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल के दाम 69.65 रुपए लीटर है। इसी तरह रायपुर में पेट्रोल 71.83 रुपए लीटर है जबकि डीजल के दाम 69.52 रुपए लीटर हैं।
शेयर बाजार में नजर आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर
मुंबई में पेट्रोल 78.96 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.36 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 76.18 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.90 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 75.85 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.29 रुपए लीटर बिक रहा है।





