सरकार अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी कर सकती सीसीटीवी जैसे प्रतिबंधों का विस्तार

सरकार सीसीटीवी क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों को अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विस्तारित कर सकती है और भारतीय चिप डिजाइनरों को ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित करने में सहायता कर सकती है, जो सुरक्षा संबंधी उत्पादों के लिए विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाने में सहायक हो।
गुरुवार को सेमीकंडक्टर्स पर सीआईआई के कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि देश में चिप्स का उत्पादन करते समय यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि उनके लिए एक बाजार मौजूद हो।
उन्होंने कहा यह मुख्य रूप से एक सुरक्षा मुद्दा थाॉ कि कई सीसीटीवी कैमरों में चिप्स और अन्य सक्रिय घटक थे जो कुछ गैर-सुरक्षा जांच वाले देशों से आए थे।
इस प्रक्रिया में, क्या होता है, आपके पास बैकडोर होते हैं जिन पर डाटा प्रवाहित होता है, जिसमें बहुत संवेदनशील स्थानों से डाटा उन हाथों में जाता है जिन्हें आप नहीं चाहते। जब हमने उन प्रतिबंधों को लागू करना शुरू किया तो इस उद्योग शुरू में थोड़ा विरोध किया लेकिन मुझे लगता है कि बाद में उन्होंने इसे अपना लिया।
कृष्णन ने कहा कि डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित दो कंपनियाँ वास्तव में सीसीटीवी कैमरों के लिए चिप्स बना रही हैं और देश में सीसीटीवी कैमरों के निर्माण के लिए भारतीय कंपनियों के साथ एकीकृत कर रही हैं।





