सपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली 30 किमी लंबी साइकिल रैली

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद के 157 वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और यूपी के कई विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आयोजन को लेकर दो-दो हाथ किया। योगी सरकार ने एक तरफ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर फिट यूथ फिट इंडिया थीम पर यूपी में पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया। वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा से जुड़े छात्रों, नौजवानों द्वारा रोजगार के लिए लखनऊ में साइकिल यात्रा का आयोजन किया।
सपा के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहीद स्थल काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क तक 30 किमी लंबी समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। इस साइकिल यात्रा को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
वही समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट युवाओं एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘समाजवादी साईकिल यात्रा’। भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट युवाओं एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क तक 30 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा शासन में शिक्षा मंहगी हुई है। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने ये साइकिल यात्रा निकाली।





