सचिन पायलट गुट को मिली थोड़ी राहत, अब 24 जुलाई को हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच हाईकोर्ट ने सचिन पायलट गुट को थोड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट की तरफ से पायलट गुट को 24 जुलाई तक की मोहलत मिली है। वहीं कोर्ट ने स्पीकर से भी कहा है कि वह 24 जुलाई तक कोई एक्शन न लें। हाई कोर्ट अब 24 जुलाई को मामले पर अपना फैसला सुनाएगा।
बता दें कि सचिन पायलट गुट की तरफ से विधानसभा स्पीकर के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई शुरू हुई थी, वहीं मंगलवार तक सभी पक्षों ने अपनी दलीलें कोर्ट के सामने रखीं। राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर 12 बजे सुनवाई पूरी हुई, इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।





