अभी-अभी: धोनी को लेकर सचिन ने दिया सबसे बड़ा बयान, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर…

क्रिकेट के भगवान से मशहूर मास्टर ब्लास्टर SACHIN TENDULKAR ने संन्यास जरुर ले लिया है लेकिन वह हमेशा TEAM INDIA से जुड़े रहते हैं, भारत के पूर्व कप्तान MAHENDRA SINGH DHONI के साथ मैदान पर उनकी केमेस्ट्री शानदार रही है। धोनी की कप्तानी में ही सचिन के WORLD CUP जीतने का सपना पूरा हुआ था।
हाल ही में सचिन ने धोनी के सम्मान में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। सचिन ने कहा कि धोनी उन्हें उनके पिता की याद दिलाते हैं। आपको बता दें कि तेंदुलकर के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। सचिन अपनी पूरी जिंदगी अपने पिता से काफी प्रभावित रहे हैं। तेंदुलकर ने माही से अपने पिता की तुलना करके दिया कि धोनी कितने महान खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: धोनी का बड़ा फैसला, इस खिलाडी की वजह से लेंगे क्रिकेट से संन्यास….विडियो
आईसीसी वर्ल्ड T-20 का पहला सीजन 2007 में खेला गया था और टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद धोनी को तीनों फॉरमैट का कप्तान बना दिया गया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड T-20, आईसीसी वर्ल्ड कप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के खिताब जीते। इतना ही नहीं टीम इंडिया नंबर-1 टेस्ट टीम भी बनी। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिसकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हों।
सचिन तेंदुलकर ने कहा अपने पिता से तुलना करते हुए कहा, ‘मुझे धोनी को देखकर अपने पिता की याद आती है। वो भी ऐसे ही थे जीत हो या हार हमेशा शांत।’ इससे पहले तेंदुलकर वैसे भी धोनी को बेस्ट कैप्टन करार दे चुके हैं। 1999 वर्ल्ड कप के दौरान तेंदुलकर के पिता का निधन हुआ था। तेंदुलकर ने कहा, माही ने मुझे हमेशा पूरा सम्मान दिया है। धोनी जीत-हार में एक समान रहते हैं और यही मेरे पिता हम लोगों को सिखाया करते थे।





