संतों  ने राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैया जोशी के बयान और विहिप का मंदिर निर्माण के लिए संतों पर पूरी तरह आश्रित होने से कुंभ नगरी के महौल में गर्मी आ गई है। संतों  ने मंदिर को लेकर अपना निशाना केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा है साथ ही संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी के 2025 तक  मंदिर बन जाने के बयान पर भी नाराजगी जाहिर किया।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को लेकर बिहार में मचा घमासान 
वहीँ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता इस बार लोकसभा चुनाव में नया प्रधानमंत्री चुनेगी। अखिलेश यादव ने यह बात शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की रैली में कही।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो को लेकर दिया विवादित बयान
जानकारी के मुताबिक शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी निर्विकल्पानंद ने कहा कि इस मसले में शंकराचार्य कुंभ क्षेत्र में पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। निश्चलानंद 23 जनवरी को यहां सेक्टर 15 स्थित अपने शिविर में पहुंचेंगे साथ ही जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण कब होगा, इसका फैसला इसी कुंभ में होगा। 31 जनवरी और एक फरवरी को यहां होने वाली धर्म संसद में मेरे साथ बहुत से संत उपस्थित होकर इसका फैसला लेंगे।
 

Back to top button