संतों में गरमाया मंदिर निर्माण का मुद्दा, बोले- एजेंडे से भटक रही मोदी सरकार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैया जोशी के बयान और विहिप का मंदिर निर्माण के लिए संतों पर पूरी तरह आश्रित होने से कुंभ नगरी के महौल में गर्मी आ गई है। संतों  ने मंदिर को लेकर अपना निशाना केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा है। संतों का कहना है कि एक राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा ने राम मंदिर निर्माण को अपने एजेंडे में शामिल किया है। भाजपा का नारा रहा है कि ‘रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इसके बावजूद केंद्र सरकार बचने की कोशिश कर रही है।संतों ने गरमाया मंदिर निर्माण का मुद्दा, बोले- एजेंडे से भटक रही मोदी सरकार

Back to top button