संतान सुख देंगे ये छोटे छोटे उपाय, श्रद्धा से करके देखिये
संतान प्राप्ति के लिए व्यक्ति क्या-क्या नहीं करता है। लेकिन फिर भी संतान का सुख भोगने में नाकाम रहते हैं। अगर आप भी संतान के लिए भटक-भटक के थक गए हैं तो करिए यह अचूक उपाय। इन उपायों से आपकी जिंदगी में खुशियां जल्द ही आएंगी।

अगर शादी के कई सालों तक संतान नहीं हो रही है तो मदार की जड़ शुक्रवार को उखाड़ लें। उसे स्त्री की कमर में बांध दें।
बछड़े की सेवा करें। इससे जल्द ही आपको संतान की प्राप्ति होगी।
पति-पत्नी, दोनों गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और व्रत रखें। इस दिन पीली वस्तुओं का दान करें और पीला भोजन ही करें।
स्त्री गेहूं के आटे की लोई बनाकर उसमें भीगी चने की दाल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर रोजाना गाय को खिलाएं। जल्द ही आपके आंगन में किलकारियां गूंजेगीं।
हर गुरुवार को भिखारियों को गुड़ दान करें। इससे भी संतान सुख प्राप्त होता है।
रविवार को छोड़कर स्त्री रोजाना पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं। और उसकी परिक्रमा करते हुए संतान प्रप्ति की प्रर्थना करें।





