श्रीनगर-मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस ‘कारवां-ए-अमन’ सुरक्षा कारणों से रुकी

श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस सेवा कारवां-ए-अमन को रोक दिया गया है। इसे सोमवार को अलगाववादियों की तरफ से बुलाई गई हड़ताल और चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा कारणों से रोका गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सप्ताह में आरपार आने जाने वाली बस सोमवार को नहीं चली। उन्होंने बताया कि मुजफ्फराबाद में भी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से बस सेवा को निलंबित करने के बारे में सूचित किया, क्योंकि बस को बारामुला से निकलना पड़ता है। जहां निकाय चुनाव के अंतर्गत 15 वार्ड में चुनाव थे।
जिन यात्रियों को यहां से पाकिस्तान के लिए निर्धारित किया गया था उन्हें सूचित कर दिया गया था। ताकि उनको समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे ही वहां से आने वाले यात्रियों के परिजनों से भी अवगत किया गया।





