अगर आपको भी नए-नए जूते पहनने का शौक है लेकिन शू-बाइट के डर से आप जूते बदलने से अक्सर डरते हैं तो अब डरना छोड़ दीजिए। क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद कुछ चीजें आपके पैरों पर छाले पड़ने से बचा सकती हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए कैसे आप शू-बाइट के दर्द से बच सकते हैं।
अक्सर पैरों की स्किन के साथ जूतों के घर्षण की वजह से पैरों पर छाले पड़ जाते हैं। आप अगर नया जूता पहनने से पहले उसके किनारों पर पैट्रोलियम जैली लगा लेंगे तो वहां का एरिया मुलायम हो जाएगा और अगली बार जूता पहनने पर वह आपको नहीं काटेगा। शू-बाइट से बचने के लिए नया जूता पहनने से पहले जिस जगह जूता काट रहा हो उस जगह सरसो का तेल लगा लें। ऐसा करने से आपको जूता नहीं काटेगा।
शू-बाइट से बचने के लिए आप रुई का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने जूते के किनारों पर रुई की एक परत लगा लें। ऐसा करने से आप नए जूतों के साथ स्टाइल भी मेंटेन कर पाएंगे। उपायअगर आपने ये खबर पढ़ने में देर कर दी हैं और शू-बाइट से पहले ही परेशान हैं तो चिंता मत कीजिए। इन उपायों पर बस एक नजर डाल लिजिए। ये आपके पैरों पर पड़े छालों को बिल्कुल ठीक कर देंगे। – पैरों के छालों में अगर खुजली हो रही हो तो कपूर के चूरे में कुछ बूंद नारियल तेल की डाल लें। इसे थोड़ी-थोड़ी देर में घाव पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द ठीक हो जाएगा।-अगर जूते से पैरों में छाले पड़ गए हैं और उसके दाग कते निशान भी हैं तो आप हल्दी और नीम का पेस्ट 20 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा करने से छाले पूरी तरह से सुख जाएंगे।-यदि शू-बाइट की वजह से त्वचा में जलन हो रही है तो उस पर एलोवेरा का रस लगाएं।
Back to top button