शुभमन गिल प्लेइंग XI में एंट्री को लेकर बेताब, कहा- ‘हाथ में आया मौका तो यूं ही नहीं जाने दूंगा’

बता दें कि गिल ने पिछले साल न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी अंडर-19 में भारत को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप में भी शुभमन गिल के दम पर टीम ने खिताब जीता था।
गिल ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में खेलने से मुझे इसका फायदा मिलेगा। मैं वहां की परिस्थतियों से अवगत हो चुका हूं क्योंकि मैं इंडिया-ए के लिए और अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए वहां खेल चुका हूं।’
गिला ने कहा कि वह सीनियर टीम के साथ खेलने और कप्तान विराट कोहली के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा एक ही लक्ष्य है कि अगर मैं प्लेइंग इलेवन में चुना जाता हूं तो मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता।’ युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं केवल यह देखूंगा कि वो (कोहली) कैसे अभ्यास करते हैं और किस तरह से वो अपनी फिटनेस पर काम करते हैं। मैं टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं।’
बीसीसीआई ने गिल और ऑलराउंडर खिलाड़ी शंकर को केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने एक टीवी शो के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण राहुल और पांड्या को सस्पेंड किया है।





