शी चिनपिंग व डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बात, ट्रेड डील पर बढ़े आगे दोनों देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने शनिवार को लंबे समय बाद आपस में फोन पर बात की। अमेरिकी सरकार के आंशिक शटडाउन के 8वें दिन भी जारी रहने के बीच हुई इस वार्ता के बाद दोनों ही नेताओं ने संभावित यूएस-चीन ट्रेड डील को लेकर ‘गुड प्रोग्रेस’ होने की बात कही है। शी चिनपिंग व डोनाल्ड ट्रंप ने की फोन पर बात, ट्रेड डील पर बढ़े आगे दोनों देश

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ फोन पर लंबी व बहुत अच्छी बात हुई और चीन-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील अच्छी प्रगति कर रही है। उधर, बीजिंग में सरकार समर्थित शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने भी फोन वार्ता की पुष्टि करते हुए चिनपिंग के हवाले से कहा, मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों की टीमें आपस में मिलकर जल्द से जल्द एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, जो दोनों देशों और दुनिया के लिए लाभकारी होगा।

Back to top button