शिलाजीत के फायदे जानकार दंग रह जाएंगे आप, गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज है ये…

शिलाजीत: शायद ही कोई ऐसा हो जिसने शिलाजीत के बारे में न सुना हो। अगर आप अभी तक शिलाजीत के गुणों से अंजान है तो आपको बता दें कि यह चमत्कारी औषधि है जिसके सेवन से कई गंभीर बिमारियों में फायदा होता है। इस आयुर्वेदिक औषधि के सेवन से कई रोगों को ठीक किया जा सकता है। शिलाजीत एक प्राचीन औषधि है जिसमें 85 खनिज और तत्व पाये जाते है.शिलाजीत जिसका शाब्दिक अर्थ होता है पहाड़ों को जीतने वाला मगर आपको बता दें कि शिलाजीत ने ना सिर्फ पहाड़ों पर ही जीत हासिल की बल्कि इस नहीं जाती सिद्ध कर दिया है की इसकी मदद से कई तरह की बीमारियों का भी इलाज संभव है विशेष रूप से यौन संबंधित बीमारी।
बता दें कि शिलाजीत का प्रयोग सदियों से पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद में हवा की तरह किया जाता रहा है ऐसा माना जाता है कि शिलाजीत में मौजूद तत्व कई तरह की बीमारियों के इलाज में बहुत ही लाभकारी होते हैं। कहा जाता है कि शिलाजीत की खुराक का हजारों मर्ज की एक दवा के रूप में उपयोग किया जाता है हालांकि इसका स्वाद काफी कड़वा और कसैल होता है साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम भारत और तिब्बत के अलावा कुछ अन्य देशों में भी पाया जाता है।आज हम आपको शिलाजीत के सेवन के फायदे बताने जा रहे हैं।
शिलाजीत के लाभ
अल्जाइमर के इलाज में शिलाजीत के फायदे
अल्जाइमर दिमाग से जुड़ी एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जिसमें यादाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर गहरा असर पड़ता है। आमतौर पर अल्जाइमर के उपचार के लिए कई दवाएं मौजूद हैं मगर माना जाता है की इस समस्या के लिए शिलाजीत बहुत ही असरकरक है और बता दें की इसके सेवन से धीरे-धीरे अल्जाइमर के लक्षणों को कम कर देता है।
बुढापा विरोधी घटक
बताना चाहेंगे की शिलाजीत फ्लुइक एसिड युक्त तेज़ एन्टी ऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से हमारी रक्षा करता है और हमारे सेल्स को क्षति पहुँचने से बचाता है जिससे हम लंबे समय तक जवान दिखते हैं।
टेस्टेरॉन के स्तर को बढ़ावा
ऐसा भी बताया जाता है की जो लोग नियमित रूप से शिलाजीत का सेवन करते हैं उनमें टेस्टेरॉन का स्तर उच्च होता है। हालांकि यह अच्छी मनोदशा का प्रतीक है और इससे किसी भी इंसान में सोचने समझने की क्षमता को भी बढ़ाता है। बता दें की पुरुषों में टेस्टेरॉन का उच्च स्तर मांसपेशियों के टिश्यू की रक्षा करता है और साथ ही साथ शरीर से चर्बी को कम करता है।
दिल के स्वस्थ्य को सुधारे
कई तरह से अध्ययन से ऐसा पता चला है कि शिलाजीत का सेवन दिल मे खून के दौरे को सुधारता है और स्वस्थ तरीके से खून को पंप करने में मदद करता है, जिससे हमारा हृदय सुचारु ढंग से कार्य करता है।
शिलाजीत से होने वाले नुकसान
बता दें की शिलाजीत के सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है, हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें की जिन लोगों पर हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं पर चल रहे मरीजों के लिए घातक है।
ज्यादा फायदा पाने के चक्कर में कभी भी इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा बहुत ही घटक हो सकता है।
अधिक मात्रा में सेवन करने पर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पित्त में परेशानी पैदा हो सकती है।





