शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट के इस कारनामे से, 183 गांव को बड़ा फायदा

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शिरडी में साईं बाबा की समाधि का प्रबंधन करने वाली संस्था श्री सांईंबाबा संस्थान ट्रस्ट एक बांध से नहरों का नेटवर्क बनाने के लिए 500 करोड़ रूपये प्रदान करेगी. प्रवरा नदी पर निलवंडे बांध बना है और इससे नासिक में सिन्नर और अहमदनगर जिले में संगमनेर, अकोले, रहाता, राहुरी और कोपरगांव तहसील के 182 गांवों के लाभान्वित होने की उम्मीद है. ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के गोदावरी-मराठवाड़ा सिंचाई विकास निगम के साथ इस संबंध में सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. उन्होंने बताया, ‘‘ट्रस्ट परियोजना के लिए 500 करोड़ रूपये प्रदान करेगा लेकिन इस पर ब्याज नहीं लगाया जायेगा.’’
हालांकि उन्होंने इसके भुगतान का विवरण देने से इंकार कर दिया. अधिकारी ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्य के लिए धन प्रदान करता है लेकिन निलवंडे बांध के लिए ‘बड़ी’ धनराशि प्रदान की गयी है और यह एक अलग तरह का कार्य है. प्रदेश के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निलवंडे बांध पानी का संग्रह कर रहा है लेकिन दायीं और बाईं तरफ नहरों के निर्माण की जरूरत है जिससे इसका उपयोग सिंचाई और पीने के पानी के लिए किया जा सके.
शिरडी साईंबाबा मंदिर में चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा, 5 साल में सबसे अधिक
पिछले 5 साल से शिरडी साईं बाबा मंदिर में गुरुपूर्णिमा के दिन चढ़ाए जाने-वाले चढ़ावे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 5 साल में सिर्फ गुरुपूर्णिमा के दिन चढ़ाए गए चढ़ावे की रकम 26 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. मंदिर प्रशासन ने पिछले 5 साल का लेखा-जोखा जाहिर किया है. इसके अनुसार शिरडी के साईं बाबा को अपना गुरु माननेवालों की संख्या करोड़ों में है और यह करोड़ों भक्तगण शिरडी के साई बाबा के मंदिर में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं. शिरडी साईं संस्थान नें पिछले 5 साल में गुरुपूर्णिमा के दिन भक्तों ने दानपेटी और डोनेशन काउंटर पर जो दान दिया है, उसका पूरा ब्योरा दिया गया है.





