शाहजहांपुर में मां ने किया शादी का विरोध तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान

 दोनों बालिग थे। एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की की मां शादी का विरोध कर रही थी। काफी कोशिशों के बाद भी मां ने शादी करने की इजाज नहीं दी और बेटी के लिए अच्छा लड़का तलाशने लगीं। प्रेमी युगल भागकर शारदा नहर के पुल पर पहुंचा। एक साथ प्यार में मरने का फैसला और दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो युवती ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

थाना बंडा क्षेत्र के गांव दुरा बेला निवासी ममता (19) के अजय पाल उर्फ सचिन (21) के पिछले दो सालों से प्रेम संबध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। ममता की मां इस शादी का विरोध कर रही थी। लेकिन ममता भी अजय से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। ममता ने अपनी मां को मनाने की काफी कोशिश की। मां ने उसे अजय से शादी करने की हामी नहीं दी। इस पर मां ने बेटी की शादी के लिए लड़का तलाशना शुरू कर दिया। बुधवार रात ममता और अजय अपने घर से भागकर शारदा नहर के पुल पर पहुंचे। वहां बैठकर अपस में बात की। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। ममता ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। प्रेमी युगल के जहर खाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। ममता और अजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया।

Back to top button