जिसको भिजवाया जेल उसने कहा, शादी का झांसा देकर मेरे साथ किया एेसा

  • जबलपुर.मध्य प्रदेश के जबलपुर के हाई प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग केस में चौंकाने वाला नया खुलासा हुआ है। लिव-इन में साथ रहने वाली अपनी पार्टनर नताशा को जेल भेजवाने के बाद अब शहर के फेमस डॉक्टर सचिन लूथरा की मुश्किल बढ़ सकती है। सचिन ने नताशा को पहले ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल भेजवाया और फिर पलटते हुए उसे पाक-साफ बताया था। हालांकि, नताशा ने पुलिस को धारा 161 के जो बयान दिए थे उसमें लूथरा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। जिसको भिजवाया जेल उसने कहा, शादी का झांसा देकर मेरे साथ किया एेसा

    हो रहे हैं नए-नए खुलासे…

    -नताशा के वकील अभय सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस धारा 161 के बयान के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ संज्ञान ले सकती है।
    -नताशा ने यह भी कहा था कि जब वह गर्भवती हो गई तो डॉक्टर लूथरा ने उसका गर्भपात करा दिया। उसका यह भी आरोप है कि डॉ. लूथरा और लकी सलूजा मिलकर उसे परेशान कर रहे हैं।

    30 जून को कराया था फर्जी नाम से गर्भपात, कई युवतियों से भी संबंध

    -मेडिकल जांच के लिए विक्टोरिया पहुंचे लकी सलूजा ने भी डॉक्टर पर कई आरोप लगाए। 
    -लकी सलूजा ने कहा कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए। 
    -इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। डॉक्टर ने महिला को निजी अस्पताल में फर्जी नाम से भर्ती कराया। 30 जून को दोपहर 12 बजे डॉ. झारिया के जरिए गर्भपात करा दिया। 
    -लकी ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के कई लड़कियों से संबंध हैं। वह अक्सर बरेला स्थित फार्म हाउस में लड़कियों को ले जाकर रंगरेलियां मनाता है। 
    -जल्द ही और भी पीड़ित सामने आ सकती हैं। लकी ने कहा कि उसने डॉक्टर से 20 लाख रुपए नहीं लिये हैं।

    दो दिन से नताशा लापता

    -आइडियल हिल्स निवासी नताशा के घर पर दो दिन से ताला लगा हुआ है। वह कहां गई है, इसके बारे में उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी नहीं मालूम। 
    -नताशा का मोबाइल भी बंद है। इससे मामला और भी उलझता जा रहा है।

    इसे भी देखें:- इन बड़े नेताओं के संपर्क में था दाऊद का भाई इकबाल, नेताओं की मदद से 3 साल…!

    क्या है मामला…

    -डॉक्टर लूथरा ने दावा किया कि लकी सलूजा ने नताशा चावला के नाम से उसके पास एक पत्र भेजा।
    -जिसमें नताशा की ओर से लिखा गया कि वह डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। इसी दौरान दोनों नजदीक आ गए।
    -डॉक्टर ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ उसका तलाक का केस चल रहा है। इसके बाद दोनों मदन महल में डॉक्टर के फ्लैट में जाने लगे।
    -डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इस बीच वह गर्भवती हो गई।
    -डॉक्टर ने दबाव डालकर उसका गर्भपात करा दिया। इस पत्र के आधार पर लकी उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
Back to top button