एयरस्ट्राइक पर शहीद की माँ के इस खुलासे से हिल गया पूरा देश.. कहा- खाली घरों पर की गई बमबारी, नही मरा कोई आतंकी

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक किया है। इस ऑपरेशन को सर्जिकल स्ट्राइक 2 कहा जा रहा है। विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रेस कॉन्प्रेस कर बताया कि, 26 फरवरी के तड़के 3.30 मिनट बजे 12 मिराज फाइटर जेट ने POK में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाक के बालाकोट, चकोट और मुजफ्फराबाद में जैश के 300 आतंकी मारे गए हैं। लेकिन पाकिस्तानी सरकार इससे इनकार कर रही है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है कि ‘भारतीय वायु सेना के विमान नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुस आए। पाकिस्तान वायु सेना ने फौरन कार्रवाई की। भारतीय विमान वापस चले गए। वायुसेना के विमानों ने वापस लौटते हुए हड़बड़ी में खुली जमीन पर ही पेलो़ड (बम) गिरा दिए, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।’
Indian aircrafts intruded from Muzafarabad sector. Facing timely and effective response from Pakistan Air Force released payload in haste while escaping which fell near Balakot. No casualties or damage.
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) February 26, 2019
Payload of hastily escaping Indian aircrafts fell in open. pic.twitter.com/8drYtNGMsm
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) February 26, 2019
भारतीय मीडिया में 300 आतंकियों के मरने की बात चल रही है। लेकिन खुद भारतीय वायुसेना या विदेश मंत्रालय ने ऐसा कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कोई आंकड़ा नहीं दिया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अजीत डोभाल और रॉ चीफ के साथ की हाई लेवल मीटिंग
दूसरी बात भारत और पाकिस्तान दोनों ही मीडिया में हमले के बाद की तस्वीर तो दिख रही है। स्थानीय लोगों की बाइट भी सामने आ रही है लेकिन किसी आतंकी के शव की तस्वीर नहीं दिखी है अभी तक।
आतंकियों के शव न दिखने की वजह से शहीदों के परिवार इस कार्रवाई भर से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गोलाबारी तो अपने देश में खाली जगह पर प्रैक्टिस के लिए भी कर सकते हैं। उन्हें खून का बदला खून चाहिए।
पुलवामा आतंकी हमले का शिकार हुए सीआरपीएफ जवान प्रदीप कुमार की मां ने कहा है कि मैं इस कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। एक भी आतंकी को मरा हुआ नहीं दिखाया गया है। हमे बदला चाहिए। जैसे हमारे जवानों के शव दिखे वैसे ही आतंकियों के शव दिखने चाहिए।
https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1100365334865801222?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1100365334865801222&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.boltahindustan.in%2Fbh-news%2Fmother-of-martyred-pradeep-kumar-raised-questions-on-airstrike%2F
boltahindustan.in से साभार…






