शर्मनाक : भाभी को नशीला पदार्थ देकर देवर ने किया रेप और बनाया वीडियो…

आजकल बढ़ते जा रहे अपराध के माले सभी के लिए हैरानी का सबब बन गए हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उस मामले में आरोपी ने किसी पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बना ली. वहीं इस मामले को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहाँ देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म का कर वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस मामले में आरोपी ने किसी पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बनाकर भाभी को ब्लैकमेल करने लगा. वहीं भाभी के विरोध जताने पर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देने लगा और हर दिन भाभी के साथ रेप करने लगा. इस मामले में अब विवाहिता यानी भाभी का यह आरोप है कि ”दो साल पूर्व उसके चचेरे देवर ने उसे किसी पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.
इसके बाद दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली. इसके बाद वीडियो दिखाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध जताने पर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देता था. अंत में परेशान होकर वह अपने पति के पास गाजियाबाद चली गई.” इसी के साथ महिला का आरोप है कि ”चचेरे देवर ने वहां भी दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध जताने पर वीडियो क्लिप उसके पति को दिखा दी. इसके बाद महिला चार महीने से अपने मायके में रह रही थी.
लेकिन आरोपी ने यहाँ भी पीछा नहीं छोड़ा और एक पड़ोसी युवक के साथ वहां भी आ पहुंचा. इसके बाद महिला 21 अगस्त को उसके साथ ससुराल चली गई, लेकिन अगले दिन चचेरे देवर ने संभल निवासी अपने बहनोई व मामा को बुला लिया, कमरे में बंद कर मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी.” इसी के साथ इस मामले में पुलिस को महिला ने बताया कि ”हसनपुर कोतवाली में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई.” इस मामले में बीते सोमवार को एसपी से शिकायत कर महिला ने कार्यवाही करने के बारे में कहा है.





