शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को बनाया अपना शिकार

हाल ही में अपराध का एक मामला रांची से सामने आया है. इस सामने आए मामले में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के दौरान अपनी मां का गला चाकू से काट कर हत्या कर दी। घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के विजय नगर इलाके का बताया जा रहा है।

आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई, जिसने माँ की हत्या करने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत्त था जिसके बाद उसने चाकू से अपनी मां का गला काट दिया।

पुलिस ने बताया की आरोपी दीपक ने लगभग 1.25 AM पर मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के में आत्मसमर्पण कर दिया और उसने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी का छोटा भाई घटना के समय पास के बाजार में गया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम), विजयंत आर्य ने पीटीआई को बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button