वोडाफोन-आइडिया : शेयरों में 26.81 फीसद गिरावट, जून तिमाही के लिए 4,873.9 करोड़ का घाटा दर्ज

वोडाफोन आइडिया के शेयर बीएसई पर 26.81 फीसद लुढ़ककर 6.77 रुपये पर बंद हुए। इंट्रोडे कारोबार में इसने 29 फीसद गिरकर 6.56 रुपये का निचला स्तर छू लिया, जो इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर है। शेयर भाव गिरने से कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बीएसई पर 7,126.14 करोड़ रुपये घट गया।

समूह के अन्य शेयरों में बीएसई पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 9.08 फीसद, आदित्य बिड़ला कैपिटल में 4.14 फीसद, आदित्य बिड़ला मनी में 1.14 फीसद, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.94 फीसद और ¨हडाल्को इंडस्ट्रीज में 2.52 फीसद गिरावट रही। इससे समूह का एमकैप कुल करीब 17,500 करोड़ रुपये घट गया।
वोडाफोन आइडिया ने जून तिमाही के लिए 4,873.9 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। मार्च तिमाही के मुकाबले कंपनी की आय 4.3 फीसद गिरी है। इससे कंपनी में वित्तीय स्थिरता की उम्मीद को धक्का लगा है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या भी इस बीच 33.41 करोड़ से घटकर 32 करोड़ पर आ गई है।
ग्राहक संख्या के मामले में यह रिलायंस जियो से पिछड़ गई है। जियो के साथ इंटरकनेक्टिविटी के विवाद में एक नए फैसले के मुताबिक वोडाफोन आइडिया को 1,800 रुपये जुर्माना भी भरना होगा।





