वॉट्सऐप पर आए इस मैसेज के लिंक पर भूलकर भी न करें क्लिक  

 
नई दिल्ली। आजकल ऑनलाइन ठगी धड़ल्ले से चल रही है। अब हैकर्स वॉट्सऐप पर अपनी शैतानी नजरें गड़ाए हुए हैं। हैकर्स वॉट्सऐप पर ब्लैक फ्राइडे सेल या ब्लैक कॉन्टेस्ट के नाम से मैसेज कर रहे हैं। अगर आपके पास भी ये मैसेज आया है तो सावधान हो जाइए।
बता दें, इस स्कैम मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। वायरल हो रहे एक मेसैज के द्वारा यूजर्स को ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान बड़े इंटरनेशनल ब्रैंड्स के सामानों पर 90% तक की छूट देने की बात जा रही है। इसके बाद एक लिंक दिया जाता है और डिस्काउंट पाने के लिए यूजर को उस लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।
 
यह भी पढ़ें-  सिग्नेचर ब्रिज पर ले रहे थे सेल्फी तभी जो हुआ वो जानकर आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे…
लिंक पर क्लिक करने से यूजर एक फेक ऐमजॉन पेज पर चला जाता है। इस पर यूजर से नाम और मेल आईडी जैसी डीटेल्स मांगी जाती हैं। इसके बाद लास्ट पेज पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी जाएगी। अगर ग्राहक सारी जानकारी दे देता है तो वह ठगी का शिकार हो जाता है। ब्लैक फ्राइडे का दिन शॉपिंग डिस्काउंट के लिए जाना जाता है और इस दिन कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देती हैं। माना जा रहा है कि ठगों ने इसीलिए ब्लैक फ्राइडे दिन को चुना है। जहां तक हो सके सामान खरीदने के लिए कंपनी की ऑफिशल साइट ही विजिट करें और ऐसे किसी मैसेज पर भरोसा न करें।
इस स्कैम से मुख्य रुप से इंग्लैंड, आयरलैंड और अमेरिका के कुछ शहरों में यूजर्स पीड़ित हुए हैं। माना जा रहा है कि भारत में वॉट्सऐप यूजर्स भी इसके शिकार हो सकते हैं। गौरतलब है, दिवाली के दौरान भी ऐमजॉन बिग बिलियन डेज नाम से एक स्कैम मैसेज वायरल हुआ था। इस मैसेज में घरेलू सामानों को सिर्फ 10 रुपये में उपलब्ध कराने की बात की गई थी। एक बार लिंक पर क्लिक करने से आपकी निजी जानकारी स्कैमर्स के पास चली जाती है और आप ठगी का शिकार हो जाते हैं।
 

Back to top button