वेस्ट इंडीज़ टीम के जश्न की ये शानदार VIDEOS

Untitled-1459494261एजेन्सी/टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में भारत को हराकर फाइनल में पहुंची वेस्ट इंडीज़ टीम की खुशियां परवान पर हैं।  इंडीज़ टीम के क्रिकेटर्स के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने यहां पहुंची पूरी टीम यूनिट में खुशियां आसमान छू रहीं हैं।

वेस्ट इंडीज़ टीम का मैच जीतने के बाद किये जाने वाले जश्न का तरीका वैसे पहले भी किसी से छिपा नहीं है। इस बार भी भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत के बाद टीम ने अपनी ख़ुशी उसी तरह से दर्शाई जिसके लिए वो पहचाने जाते हैं। 

भारत पर विजय पाने के बाद वेस्ट इंडीज़ टीम के दो ऐसे वीडियो सामने आये हैं जिसे देखकर साफ़ ज़ाहिर हो जाता है कि वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाना टीम के लिए कितना राहत और खुशियों भरा रहा।  

पहला वीडियो: जश्न मनाने का यह वीडियो है वेस्ट इंडीज़ ड्रेसिंग रूम का।  मैच जीतने के बाद ख़ास तौर से टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल और ब्रावो ने डांस कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।

दूसरा वीडियो: जश्न का दूसरा वीडियो है वेस्ट इंडीज़ टीम के वानखड़े स्टेडियम से होटल वापसी का।  बस से होटल में उतरते ही जीत का ऐसा जश्न शुरू हुआ कि वहां मौजूद हर कोई यह देखकर मदमस्त हो गया। 

Back to top button