वेंकटेश्वर मंदिर को अमेरिकी उद्योगपतियों ने दान किए 14 करोड़, लेकिन रखी यह होश उड़ा देने वाली शर्त…

आंध्र प्रदेश का वेंकटेश्वर मंदिर बरसों से श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रतीक बना हुआ है. अमेरिका में रहने वाले 2 भारतीय मूल के कारोबारियों ने तिरुमला के निकट स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को दान में 14 करोड़ रुपए दिए हैं. उद्योगपतियों ने यह दान नाम न बताने की शर्त पर दिया है.
इसकी जानकारी मंदिर के एक अधिकारी ने दी है. अधिकारी के मुताबिक दान देने वाले ने पहचान छिपाकर रखने की शर्त पर यह दान दिया है. कारोबारियों ने आग्रह करते हुए देवी श्री वरलक्ष्मी व्रतम पर्व पर दान दिया है.
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 14 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट 2,000 साल पुराने मंदिर के प्रशासक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) के विशेष अधिकारी को सौंपा.
श्रद्धालुओं ने मंदिर के अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस कोष का इस्तेमाल टीटीडी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याण ट्रस्टों के लिए किया जाए.
दोनों श्रद्धालुओं ने लगातार दूसरे साल इतनी बड़ी धनराशि दान की है. अधिकारी ने कहा कि पिछले साल उन्होंने 13.5 करोड़ रुपए दान किए थे.





