मथुरा/वृंदावन.संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुक्रवार से शुरू होगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा संघ परिवार के 35 आनुषांगिक संगठन पदाधिकारी वृंदावन स्थित केशवधाम में पहुंचे चुके हैं। संघ परिवार 2019 को केंद्र में रखकर संगठन, सुरक्षा और आर्थिक पहलुओं पर यहां मंथन करेगा। बैठक में भाजपा का लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर प्लान पर खास चर्चा होगी।
वृंदावन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत
– बैठक में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन मधुकर भागवत 29 अगस्त को वृंदावन पहुंच गए। समन्वय बैठक से पूर्व संघ प्रमुख ने आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से रणनीति पर चर्चा की। गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के आधा दर्जन पदाधिकारियों से चर्चा कर बैठक के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए।
– समय-समय पर विभिन्न मुद्दों को लेकर आनुषांगिक संगठन पार्टी लाइन से हटकर बोलते दिखते हैं, जिससे अक्सर मुश्किलें खड़ी होती हैं।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
– संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि समन्वय बैठक में राजनीतिक व सामाजिक स्थितियों की समीक्षा की जाएगी। डोकलाम पर चीन के रुख को देखते हुए चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर भी संघ यहां कोई बड़ा निर्णय और रणनीति तैयार कर सकता है।
– वही, विहिप राम मंदिर निर्माण का एजेंडा भी प्रस्तुत कर सकती है। बैठक में बाबा राम रहीम को सजा होने के बाद उत्पन्न हालात पर विचार होने की संभावना है।
आने वाले तीन दिन ये रहेंगे मौजूद
– गृहमंत्री राजनाथ सिंह
– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
– सीएम योगी आदित्यनाथ
– विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया
– केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली
– केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कृष्णगोपालजी
– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मुरलीधर जी
– विश्व हिंदू परिषद के दिनेश जी सहित अन्य केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे।