वीडियो जारी कर पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, कहा- हम करेंगे ये काम…

25 दिसंबर आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है. पीएम ने 2.11 मिनट का एक वीडियो ट्वीट कर वाजपेयी को याद किया. उन्होंने लिखा, हम सबके प्रिय, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. उन्होंने लिखा कि हम उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वह जैसा भारत बनाना चाहते थे हम बनाएंगे.

इससे पहले सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में 100 रुपये का सिक्का जारी करते हुए मोदी ने कहा था कि कुछ लोगों के लिए सत्ता जहां ऑक्सीजन के समान है, वहीं वाजपेयी अपने सार्वजनिक जीवन में लम्बे समय तक विपक्ष में बैठकर राष्ट्रहित से जुड़े विषय उठाते रहे.

मां के शव के साथ रह रहा था युवक, घर से आई बदबू, फिर हुआ ये…

उन्होंने कहा, सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के बल पर अटलजी ने इतना बड़ा राजनीतिक संगठन खड़ा कर दिया तथा काफी कम समय में देशभर में उसका विस्तार भी किया. उन्होंने कहा कि अटलजी के बोलने का मतलब देश का बोलना और सुनने का मतलब देश को सुनना था. अटलजी ने लोभ और स्वार्थ की बजाय देश और लोकतंत्र को सर्वोपरि रखा तथा उसे ही चुना.

Back to top button