वीडियो: केरल में हथिनी कांड के बाद यूपी में कुत्ते के साथ जो किया गया उसे देखकर कांप उठेगे आपके हाथ पैर…

केरल के पालक्कड़ जिले में गर्भवती हथिनी की पटाखों से भरे अन्नानास खाने के बाद मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि यूपी के पीलीभीत से एक कुत्ते के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक कुत्ते को बाइक में पीछे बांध कर घसीटते हुए दिख रहा  है। वीडियो वायरल होने के बाद पीलीभीत के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का कहना है वायरल हो रहा वीडियाे संज्ञान में आया है। हमने इस मामले में जांच के आदेश् दिए हैं। पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई  की जांएगी। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के मुताबिक यह वीडियो पुराना है, केरल में हाथी के साथ हुई घटना के बाद इसे वायरल किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग बाइक में बांध कर घसीटे जा रहे कुत्ते को मृत बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भले ही कुत्ता मृत क्यों ना हो लेकिन उसे इस तरह नहीं घसीटा जाना चाहिए।

https://twitter.com/sachingupta787/status/1268783093948788736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1268783093948788736&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Futtar-pradesh%2Fstory-dog-drag-pulling-by-bike-video-viral-in-piliphit-up-after-murder-of-hathini-in-keraladog-3262706.html
Back to top button