विशाखापत्तनम में खेले जा रहे India vs South Africa टेस्ट मैच में जमकर छक्कों की हुई बारिश…

India vs South Africa Test Match: विशाखापत्तनम में खेले जा रहे India vs South Africa टेस्ट मैच में जमकर छक्कों की बारिश हुई। इस एक टेस्ट मैच में इतने छक्के लगे कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही मैच में छक्कों से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं। तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज का ये पहला मैच था, जिसमें अब तक 36 छक्के लग चुके हैं।

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के

पांच साल के बाद ऐसा हुआ जब एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेन पीट ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर आखिरी पारी के 35वें ओवर में मैच का 36वां छक्का जड़ा, जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह में 2014 में खेले गए टेस्ट मैच में 35 छक्के लगे थे।

एक टेस्ट मैच में दोनों टीमों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

36 छक्के- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विखाखापत्तनम(2019)

35 छक्के – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह(2014)

27 छक्के – पाकिस्तान बनाम भारत, फैसलाबाद(2006)

27 छक्के – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, चटगांव(2013)

रोहित ने जड़े इतने छक्के

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में पहली बार ओपनिंग करते हुए इस मैच में कुल 13 छक्के जड़े। इस मैच की पहली पारी में रोहित ने 6 छक्के जड़े, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के निकले, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले एक मैच में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम था, जिन्होने एक टेस्ट मैच में 12 छक्के जड़े थे।

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा किसी टीम द्वारा छक्के लगाए जाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड इस मुकाबले में बना है। ये रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम किया है। इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की टीम के नाम दर्ज था, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ 22 छक्के लगाए थे, लेकिन भारत अब इससे कहीं आगे निकल गया है।

एक टीम द्वारा एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के

27 छक्के – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तन(2019)

22 छक्के – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, शारजाह(2014)

18 छक्के – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जोन्स(1986)

18 छक्के – पाकिस्तान बनाम भारत, फैसलाबाद(2006)

18 छक्के – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ठइंडीज, बेसेस्टर(2010)

Back to top button