विधायक के औचक निरीक्षण में गायब मिले उच्चाधिकारी व कर्मचारी

shikhar satta 1
सुलतानपुर, 03 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। विधायक सूर्यभान सिंह ने शनिवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर विधायक श्री सिंह नाराज भी हुए। उन्होंने जब मातहतों के पेंच कसे तो कई कर्मचारी हाँफते-भागते मौके पर पहुंचे। इस बीच उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को भी चेक किया। जांच में पता चला कि ना तो ग़ायब कर्मियों की छुट्टी स्वीकृत थी और ना ही उस पर हाजिरी लगी थी। जिस पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को फोन करके अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक से बात के दौरान अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्र ने बताया कि मै मोतिगरपुर में हूं। हालांकि विधायक श्री सिंह के सूत्र जब सक्रिय हुए तो पता चला वह मोतिगरपुर में भी नहीं थे। इस पर विधायक सूर्यभान सिंह टीपी नगर पहुंचे। वहां पर भी कई समस्याओं को प्रमुखता से लिया कुछ लोगों ने बताया क्षेत्र के ठेकेदार निष्क्रिय हैं। गांव में खम्बा नहीं लग रहा है। जिस पर उन्होंने संबंधित कई ठेकेदारों को शाम तक तलब किया है। गौरतलब है कि विधायक सूर्यभान सिंह के कार्यालय में बिजली से संबंधित कई समस्याए लेकर फरियादी आ रहे थ। इस बाबत अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा को फोन मिलाया गया लेकिन कई बार घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा।
रिपोर्ट- इम्तियाज रिजव़ी





