विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में मतों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में मतों की गिनती शुरू हो गई है। आठ बजे से शुरू मतगणना में पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 11 में से नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना कुल 25 से अधिक चक्र की होगी।
लखनऊ की कैंट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविन्द नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा, मऊ की घोसी व अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीटों के परिणाम आज आ जाएंगे।
प्रतापगढ़ से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त पर हैं।
रामपुर की रामपुर सदर से सपा की डॉ. तजीन फात्मा ने भाजपा के भारत भूषण गुप्ता पर बढ़त बना ली है। बाराबंकी के जैदपुर से सपा के गौरव रावत ने भाजपा के अम्बरीष रावत पर बढ़त बना ली है।
सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने सपा के चौधरी इंद्रसेन व भाजपा के किरत सिंह पर बढ़त बना ली है।
अम्बेडकर नगर के जलालपुर में बसपा की डॉ. छाया वर्मा ने भाजपा के डॉ. राजेश सिंह पर बढ़त बना ली है।
रामपुर सीट : पांचवां राउंड
डॉ. तजीन फातम- सपा-16017
भारत भूषण गुप्ता- भाजपा-7387
अरशद अली गुड्डू- कांग्रेस -1005
ज़ुबैर मसूद खान- बसपा-268
सपा 8630 वोट से आगे।
चित्रकूट : मानिकपुर–चौथा राउंड
भाजपा-आनंद शुक्ला : 8358
सपा-निर्भय सिंह पटेल : 6655
बसपा-राज नारायण : 5030
कांग्रेस-रंजना पांडेय : 1970
नोटा : 395
कुल गिने वोट : 22,298
भाजपा आगे मत : 1,703।
इगलास में भाजपा ने पाचवें चक्र में ली बढ़त
अलीगढ़ की इगलास सुरक्षित सीट पर चार राउंड तक पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने पांचवें चक्र में बढ़त बना ली। 827 वोटों से आगे हो गए।
पांच राउंड की मतगणना पूरी।
1. अभय कुमार (बसपा)- 10007
2. उमेश कुमार (कांग्रेस)- 1448
3. राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 10834
4. पुष्पेंद्र सिंह – 223
5. मुकेश कुमार (लोकदल)- 447
6. विकास उर्फ विकास कुमार – 90
7. हरीश कुमार धनगर – 619
8. नोटा – 176
कुल योग – 23844
इगलास विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 374733
कुल वोट पड़े 146354
गंगोह उपचुनाव -चौथा राउंड
नोमान मसूद (कांग्रेस) 12490
किरत सिंह (भाजपा) 8818
चौधरी इंद्रसेन (सपा)8993
चौधरी इरशाद (बसपा)3815 ।
रामपुर :-चौथा राउंड सपा आगे
तंज़ीन फ़ातिमा (सपा) 10143 वोट
भारत भूषण गुप्ता (भाजपा) 4316 वोट
अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस)630वोट
ज़ुबैर मसूद खान (बसपा)147 वोट।
बाराबंकी : मतगणना का पांचवां चक्र पूरा
भाजपा (अम्बरीष रावत) 11384
सपा (गौरव रावत) 18351
कांग्रेस(तनुज पुनिया) 11586
बसपा (अखिलेश आंबेडकर) 4030।
लखनऊ कैंट – 4 च्रक तक का मतगणना परिणाम
सुरेश तिवारी (भाजपा)8392
कैप्टन आशीष चतुर्वेदी (सपा)3938
अरुण द्विवेदी (बसपा) 1471
दिलप्रीत (कांग्रेस) 2029।
बहराइच की बलहा – दूसरे राउंड की मतगणना पूरी
सरोज सोनकर (भाजपा) 7081
किरन भारती (सपा)2384
रमेश गौतम (बसपा) 1432
मन्नू देवी (कांग्रेस) 111।
जलालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का दूसरा चक्र पूरा
भाजपा (डॉ. राजेश सिंह) 2021
सपा (सुभाष राय) 1665
कांग्रेस(सुनील मिश्र) 50
बसपा (डॉ. छाया वर्मा) 3421।
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतों की एक राउंड की गिनती हो गयी है।
प्रथम चक्र में बीजेपी के राज कुमार पाल- 2414
सपा के बृजेश वर्मा -935
कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी-905
विधानसभा चुनाव में आज के नतीजे सत्ता पर काबिज भाजपा समेत मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा कार्यकाल पूरे होने पर हुए इस चुनाव में सरकार के कामकाज पर मुहर लगेगी तो यह तस्वीर भी साफ होगी कि 2022 में भाजपा के मुकाबले कौन सी पार्टी मैदान भी होगी इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।





